फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tyeb Mehta: 25 करोड़ से ज्यादा में बिकी चित्रकार तैयब मेहता की कलाकृति, 21 से 26 करोड़ था कीमत का अनुमान

Wed, 28 Sep 2022 06:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छह फुट लंबी इस कलाकृति की कीमत 21 से 26 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया गया था। यह कलाकृति साल 1973 में बनाई गई थी।
विज्ञापन
Tyeb Mehta - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रख्यात भारतीय चित्रकार तैयब हुसैन की एक कलाकृति हाल ही में 25.29 करोड़ रुपये में बिकी है। उनकी इस कलाकृति की नीलामी 'अस्तागुरु' कंपनी ने की। 'अस्तागुरु' की 'मॉडर्न ट्रेजर' नीलामी के दौरान यह कलाकृति सबसे अधिक कीमत में बिकी है।
विज्ञापन


छह फुट लंबी इस कलाकृति की कीमत 21 से 26 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया गया था। यह कलाकृति साल 1973 में बनाई गई थी। उनकी यह कैनवास पेंटिंग प्रसिद्ध 'डायग्नल सीरीज' का हिस्सा है। 

25-26 सिंतबर को हुई नीलामी में चित्रकार एमवी धुरंधर, राम कुमार, एसएच रजा, एमएफ हुसैन, अकबर पदमसी, जोगेन चौधरी, केके हेब्बार, और बद्री नारायण सहित कई प्रख्यात भारतीय कलाकारों की कलाकृतियां भी देखी गईं। 
विज्ञापन


एमवी धुरंदर की व्यास महाभारत पर आधारित कलाकृति 4.82 करोड़ रुपये में बिकी। सौ साल पुरानी इस कलाकृति में महाभारत के सबसे महत्वपूर्ण दृश्यों में से एक द्रौपदी के वस्त्रहरण को दर्शाया गया है। वहीं एमएफ हुसैन की कलाकृति ब्रिटिश राज पर आधारित थी। 

अस्तागुरु द्वारा हाल ही में आयोजित एक और नीलीमी 'प्रेजेंटे फ्यूचर' ने कुल 14.61 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की थी। प्रेजेंट फ्यूचर की नीलामी में अनीश कपूर, बोस कृष्णमाचारी, जगन्नाथ पांडा, विराज नाइक, वलय शेंडे और नटराज शर्मा समेत समकालीन चित्रकारों की पेटिंग्स देखीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें