पानी से खेलते एक छोटे से डायनासोर की वीडियो वायरल
- फोटो : social media
देश में इस समय मानसून का मौसम है और कई इलाकों में झमाझम बारिश पड़ रही है, जिसकी वजह से कई जगहों पर पानी भर गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक छोटे से डायनासोर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल यह असली डायनासोर नहीं है बल्कि किसी ने बहुत शानदार तरीके से थ्रीडी एनिमेशन वीडियो बनाया है।
आप जब इस वीडियो को देखेंगे तो आपको कुछ पल के लिए यही महसूस होगा कि यह डायनासोर सचमुच में पानी से खेल रहा है, लेकिन आपको बता दें कि यह केवल एक थ्रीडी एनिमेशन है, जो बखूबी तैयार किया गया है।
छह जुलाई को ये वीडियो सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर डाला गया था और इसे अब तक 25,000 के करीब व्यूज मिल चुके हैं, हालांकि कई लोगों ने इस वीडियो के सत्यापन पर सवाल किया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे लोग डायनासोर के ऊपर पानी फेंक रहे हैं और वो उससे बचने की कोशिश कर रहा है।
हालांकि ये बात तय है कि ये वीडियो वास्तव में किसी डायनासोर का नहीं है, लेकिन एक बेहतरीन थ्रीडी एनिमेशन की मिसाल जरूर दे रहा है।