फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : छापेमारी करने गई एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े की टीम पर हमला, दो अधिकारी चोटिल

Mon, 23 Nov 2020 01:54 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीबी के निदेशक समीर वानखेड़े पर हमला - फोटो : File
विज्ञापन

मुंबई में ड्रग कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच पड़ताल जारी है। इसी सिलसिले में एनसीबी की टीम सोमवार को जब गोरेगांव में छापेमारी करने गई ड्रग पेडलर्स ने टीम पर हमला कर दिया। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर आईआरएस समीर वानखेड़े और उनकी पांच सदस्यीय दल टीम के दो अधिकारियों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन


एनसीबी ने बताया कि जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की अगुवाई में जांच टीम छापेमारी करने गई थी। इस दौरान टीम पर ड्रग पैडलर्स समेत 60 लोगों ने इकट्ठा हमला बोल दिया, जिससे दो अधिकारियों को चोटें आई हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने पूरे मामले को संभाल लिया और ड्रग पैडलर समेत तीन लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



ड्रग पैडलर का नाम कैरी मैनडिस बताया जा रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 353 के तहत कैरी मैनडिस और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कैरी पर पश्चिमी मुंबई में एलएसडी सप्लाई करने का आरोप है। एनसीबी की टीम को कैरी के पास से एलएसडी भी मिला है।
विज्ञापन


बता दें कि कैरी के साथ दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले एनसीबी ने मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को गांजा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ड्रग कनेक्शन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने अर्जुन रामपाल और उनकी लिव इन पार्टनर से पूछताछ की थी।

ड्रग कनेक्शन को लेकर एनसीबी लगातार बॉलीवुड और टीवी जगत पर शिकंजा कस रही है। बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मामले की जांच में ड्रग एंगल सामने आया था, जिसमें सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती फंसी थीं, हालांकि कोर्ट से रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई थी, लेकिन उनके बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कई बॉलीवुड हस्तियों पर शिकंजा कस चुकी है और लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें