पंजाब के एक सैन्य स्टेशन में सेवारत एक महिला अधिकारी के साथ कथित उत्पीड़न का मामला मंगलवार को सामने आया है। इसके बाद इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मामले की तय प्रक्रिया के तहत जांच जारी है।
विज्ञापन
एक सूत्र ने कहा, 'पंजाब के एक सैन्य स्टेशन में सेवारत एक महिला अधिकारी के कथित उत्पीड़न का मामला सामने आया है।' सूत्र ने कहा, 'महिला सैनिकों के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए संसद और उच्चतम न्यायालय द्वारा बनाए गए विभिन्न कानूनों में सूचीबद्ध दिशानिर्देशों के तहत जांच जारी है।'
सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना अपने सभी कर्मियों को सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सूत्र ने कहा, ' सेना स्थापित दिशानिर्देशों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं करती। ऐसे सभी आरोपों की तुरंत जांच की जाती है और तार्किक निष्कर्ष निकाला जाता है।'