फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Bangladesh Border: इस साल 112 रोहिंग्या समेत 716 घुसपैठिए गिरफ्तार, 23.12 करोड़ का नशीला पदार्थ भी जब्त

Sat, 02 Dec 2023 01:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटीयर हेडक्वार्टर को संबोधित करते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आरके सिंह ने कहा कि पिछले साल अवैध तरीके से उत्तरीपूर्वी राज्य से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार करते हुए कुल 369 लोगों को पकड़ा गया था
विज्ञापन
Indo Bangladesh border - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास से कुल 716 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घुसपैठियों में 112 रोहिंग्या और 319 बांग्लादेशी शामिल हैं। 
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटीयर हेडक्वार्टर को संबोधित करते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आरके सिंह ने कहा कि पिछले साल अवैध तरीके से उत्तरीपूर्वी राज्यों से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय सीमा को पार करते हुए कुल 369 लोगों को पकड़ा गया था, जिसमें 150 बांग्लादेशी, 160 भारतीय और 59 रोहिंग्या शामिल थे। 

उन्होंने आगे कहा, 'बीएसएफ बांग्लादेश के साथ जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा कर रहा है, जिसके फलस्वरूप उन्होंने 2023 में 319 बांग्लादेशी, 112 रोहिंग्या और 285  भारतीयों को घूसपैठ करते हुए पकड़ा है। इसी के साथ इस साल बीएसएफ ने सीमा के पास से 23.12 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ भी जब्त किया।'
विज्ञापन


आरके सिंह और बीएसएफ का बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध हैं। क्षेत्र में शांति बरकरार रखने के लिए उचित स्तर पर नियमित बातचीत होती रहती है। भारत के उत्तरपूर्वी राज्य बांग्लादेश के साथ 856 किमी लंबी सीमा साझा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें