फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ेंगे कोरोना से: देश में अब तक 66 करोड़ टीके की खुराक लगाईं गईं, केरल में 32,803 संक्रमित मिले

Wed, 01 Sep 2021 07:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना के खिलाफ चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान जोर शोर से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए थे। इस बीच केरल में बढ़ते संक्रमण के मामले आने वाले खतरे की ओर इशारा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान अब पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। देश में अब तक कुल 66 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक लगाई जा चुकी है। यह आंकड़ा शाम सात बजे तक का है। इस बीच केरल में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दिन यहां 32,803 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 21,610 लोगों ने कोरोना को मात दी और 173 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन


मुंबई आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जरूरी
ब्रिटेन, यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। बीएमसी के मुताबिक, इन देशों से मुंबई हवाई अड्डे पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना जरूरी होगा। कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगने के बाद यह फैसला लिया गया है।

मंडाविया ने समीक्षा की
इस बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर्नाटक और तमिलनाडु में कोरोना के हालात की समीक्षा की। कोरोना के अंतर-राज्यीय प्रसार को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए मंडाविया ने संबंधित राज्यों से केरल के सीमावर्ती जिलों में टीकाकरण बढ़ाने के लिए कहा है। वहीं, मंडाविया ने बुधवार को देश में कोरोना से संबंधित आवश्यक दवाओं की आपूर्ति और उपलब्धता की भी समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि सभी आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इन दवाओं के लिए कच्चा माल भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन


असम में टीका लगवाकर आने वालों को छूट
असम सरकार ने एक नई अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि सभी आने वाले यात्री जिन्हें कोरोना के टीकों की दोनों खुराक लग गई है और उनके पास टीकाकरण संबंधी प्रमाण पत्र है, तो उन्हें आगमन पर अनिवार्य परीक्षण से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें