फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में चलती कार में नर्स के साथ दुष्कर्म, सड़क में फेंकने से हुई मौत

Wed, 14 Nov 2018 05:38 PM IST
पीटीआई,अहमदाबाद
विज्ञापन
शारीरिक उत्पीड़न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुजरात के सुंदर नगर जिले से 28 साल की महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे चलती हुई गाड़ी से फेंका गया। महिला को गंभीर चोटें आईं इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई है।  मामला मंगलवार सुबह का है। महिला स्याला कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में नर्स थीं।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने वाटा वच्छ गांव से सीएचसी अस्पताल के निकली थी कि तभी उसके ही गांव के एक आदमी ने लिफ्ट देने की पेशकश की। चूंकि महिला हर दिन करीब 125 किलोमीटर की दूरी तय कर जाती थी इसलिए उसने उससे लिफ्ट ले ली। 

जैसे ही महिला ने लिफ्ट ली उसे लिफ्ट देने वाले शांतुभाई दरबार ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तब उसने चलती कार में काफी मारा पीटा और फिर उसे चलती कार से धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चलती कार से फेंके जाने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। महिल को नजदीक के स्याला सीएचसी अस्पताल ही ले जाया गया। जहां मंगलवार रात ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि बलात्कार के आरोपी के रूप में शांतनुभाई दरबार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 354 हत्या और दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें