शेख इस्माइल उर्फ मुन्ना ने 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद हेलिकॉप्टर तैयार किया था।
पुलिस के मुताबिक, युवक स्वदेसी हेलीकॉप्टर बना रहा था। उसका नाम मुन्ना हेलीकॉप्टर रखा था, लेकिन तकनीकी खराबी आने से हेलीकॉप्टर का एक ब्लेड उसके सिर पर गिर गया।
महाराष्ट्र के यवतमाल में दर्दनाक हादसे में एक मैकेनिक की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर की टेस्टिंग के दौरान पंखा टूटकर युवक के सिर पर गिर गया । हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने मैकेनिक को अस्पताल पहुंचाया ,लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक स्वदेसी हेलीकॉप्टर बना रहा था। उसका नाम मुन्ना हेलीकॉप्टर रखा था, लेकिन तकनीकी खराबी आने से हेलीकॉप्टर का एक ब्लेड उसके सिर पर गिर गया।
विज्ञापन
यह घटना महागांव तालुका के फुलसावंगी गांव की है, युवक का नाम शेख इस्माइल उर्फ मुन्ना शेख था। आठवीं पास मुन्ना की उम्र सिर्फ 24 साल थी और पेशे से मेकैनिक थे। वे दिन में एक गैरेज में काम करते थे और रात में अपना सपना पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर बनाने में जुट जाते थे। 11 अगस्त को पूरे गांव के सामने वह हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले थे, लेकिन इससे एक दिन पहले ही हेलीकॉप्टर का पंखा सिर पर गिर गया।
6 सीटर हेलीकॉप्टर बनाने की थी योजना
मुन्ना पिछले दो साल से एक सिंगल सीटर वाला हेलीकॉप्टर बनाने में लगे थे और उनका सपना 6 सीटर हेलिकॉप्टर बनाने का था। वे इसकी कीमत 30 लाख रुपए रखना चाहते थे, लेकिन इस हादसे के बाद सब खत्म हो गया।