फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1901 के बाद पांचवां सबसे गर्म वर्ष: 2021 में औसत तापमान सामान्य से 0.44 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, मौसम विभाग के आंकड़ों ने चौंकाया

Fri, 14 Jan 2022 03:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2021 के दौरान खराब मौसम के कारण आई बाढ़, चक्रवात, भारी वर्षा, भूस्खलन, बिजली गिरने जैसी घटनाओं के कारण 1750 लोगों की अकाल मृत्यु भी हुई।
विज्ञापन
Garmi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीता वर्ष 2021 भारत में 1901 के बाद का पांचवां सबसे गर्म वर्ष रहा है। इस दौरान देश का औसत वार्षिक तापमान सामान्य से 0.44 डिग्री सेल्सियस ज्यादा पाया गया। 

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार वर्ष 2021 के दौरान खराब मौसम के कारण आई बाढ़, चक्रवात, भारी वर्षा, भूस्खलन, बिजली गिरने जैसी घटनाओं के कारण 1750 लोगों की अकाल मृत्यु भी हुई। वार्षिक तापमान में बढ़ोतरी सर्दियों और मानसून के बाद के सीजन में पारा चढ़ने से हुई। 
मौसम विभाग के सालाना मौसम बयान में कहा गया है कि देश में 1901 के बाद 2016, 2009, 2017 और 2010 तथा अब 2021 सबसे गर्म वर्ष रहे हैं। 2021 में औसत तापमान में 0.44 सेल्सियस की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन

2016 में देश में वार्षिक औसत तापमान सामान्य से 0.710 डिग्री सेल्सियस अधिक था। 2009 और 2017 में औसत तापमान से यह क्रमश: 0.550 डिग्री सेल्सियस और 0.541 डिग्री सेल्सियस अधिक था। 2010 में वार्षिक औसत तापमान सामान्य से 0.539 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।
विभाग के अनुसार आंधी व बिजली गिरने से 2021 में देश में 787 मौतें हुईं, जबकि भारी वर्षा व बाढ़ के कारण 759 लोगों की मृत्यु हो गई। चक्रवाती तूफान के कारण 172 जानें गईं जबकि 32 अन्य लोग खराब मौसम के कारण अन्य घटनाओं में जान गंवा बैठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें