रैनबैक्सी के दूसरे पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति ने शाखा में दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत की थी। शाखा ने सुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और आपराधिक षड़यंत्र रचने का एक और मामला दर्ज किया गया था।
200 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने चार और लोगों की गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने इन चारों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी चेन्नई के रहने वाले है। बता दें कि बीते दिन फिल्म एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल को भी गिरफ्तार किया गया था। लीना, सुकेश चंदशेखर की पत्नी हैं। जिन्हें पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार चारों आरोपी सुकेश और लीना के सहयोगी हैं।
विज्ञापन
दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत
इससे पहले रैनबैक्सी के दूसरे पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति ने शाखा में दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत की थी। शाखा ने सुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और आपराधिक षड़यंत्र रचने का एक और मामला दर्ज किया गया था। मामले में रोहिणी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से मोबाइल फोन मिले थे। अदिति ने अपनी शिकायत में बताया था कि जून 2020 को उसके पास एक कॉल आया था। जिसने खुद को मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर उनके पति को जमानत दिलाने में मदद का झांसा दिया था। सुकेश के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा के बाद अब प्रवर्तन निर्देशालय (ई़डी) ने भी मामला दर्ज किया था।
मालविंदर की पत्नी ने भी की थी शिकायत
अभी तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि एआईएडीएमके का चुनाव चिन्ह दिलवाने के आरोप में सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद रोहिणी जेल में रहने के दौरान उसने रैनबैक्सी कंपनी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर और शिविंदर सिंह की पत्नियों से उनके पतियों को जेल से जमानत पर बाहर निकलवाने के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी की। मालविंदर और शिविंदर की पत्नियों की शिकायत की जांच में पुलिस ने पाया कि इस मामले में सुकेश की पत्नी समेत जेल और बैंक के कुछ कुछ कर्मचारी शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।