फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय बोला- अमरनाथ आतंकी हमले के चार आतंकियों में 2 थे पाकिस्तानी

Thu, 13 Jul 2017 09:10 AM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में चार आतंकवादियों में से 2 पाकिस्तानी मूल के थे। इस हमले में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 30 घायल हो गए थे।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय को जो खुफिया जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी नागरिक और लश्कर का कमांडर अबु इस्माइल इस हमले का मास्टरमाइंड था। उसने इस हमले में दो स्थानीय और एक अन्य पाकिस्तानी के साथ मदद से अंजाम दिया।

हमले के बाद बाइक का इस्तेमाल करके वह भागने में भी कामयाब हुए। मंत्रालय के मुताबिक, गुजरात रजिस्टर्ड बस 7  जुलाई को जम्मू पहुंची थी और अमरनाथ सुविधा केंद्र पर रजिस्टर्ड किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह हमला तब हुआ जब बस बालटाल से मीर बाजार की तरफ जा रही थी। खनाबाल में बस का टायर पंचर हो गया जिसके बाद यात्री बस से बाहर निकलर गए। इसी दौरान आतंकियों ने बस को टारेगट किया।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें