फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपाल सिंह एनकाउंटरः नागौर में राजपूतों ने काटा बवाल, 20 लोग घायल

Thu, 13 Jul 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- presented by:अरविंद कुमार
विज्ञापन
Encounter
विज्ञापन
कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर में मारे जाने से पूरे राजस्थान में हिंसा का माहौल पैदा हो गया है जिसमें राजपूत समाज के लोगों ने पुलिस पर हमला कर वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। राजपूत समाज के लोग इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प में  20 लोगों के घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन


वहीं, हिंसा को बढ़ता देख प्रशासन ने राज्य में बिजली और इंटरनेट की सेवाओं बंद कर दी है और इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। बताया जा रहा है करीब 50 हजार राजपूत नागौर में आनंदपाल एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग लेकर इकठ्ठे हुए। वहीं, अचानक भीड़ में गुस्सा भड़कने से उन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया।  

जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए कई राउंड फायरिंग की जिसमें राजपूत समाज के तीन लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। हिंसा के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने रेल की पटरी पर भी कब्जा किया हुआ है। खबर है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंत्रियों की आपात बैठक भी बुलाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें