उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिला के चन्दवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर दोपहर में तरावं मोड़ के पास भुलनडीह निवासी बीडीसी राधेश्याम सिह व पंकज सिह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनो बाइक से चन्दवक बाजार आ रहे थे कि तँराव मोड़ के पास स्कार्पियो सवार बदमाशो ने गोली मारकर दोनो कि हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए पंकज सिंह सिपाही थे और बर्खास्त होने के बाद गांव में ही रहते थे। इस घटना से बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि हमला अत्याधुनिक हथियारों से किया गया है। अत्याधुनिक असलहों से हत्या का मामला बड़े दिनों बाद सामने आया हैं।
हत्या के बाद डीआईजी के निर्देश पर 3 थानों की फ़ोर्स चंदवक गई है। वहीं वाराणसी क्राइम ब्रांच को भी जौनपुर क्राइम ब्रांच की मदद के लिए कहा गया है। घटना में एके-47 का जिक्र आने पर एसटीएफ की एक टीम भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।
ब्लॉक प्रमुख से थी प्रधान की दुश्मनी
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
एसटीएफ के अनुसार तीन तरफ से बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग की। घटना का कारण ब्लाक प्रमुख चुनाव की रंजिश है। हत्याकांड में एके-47 का इस्तेमाल हुआ, यह तथ्य अभी एसटीएफ नहीं स्वीकार रही है।
एसटीएफ के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बदमाश दोनों हाथ में असलहा लेकर फायरिंग कर रहा था।
डीआईजी वाराणसी डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि चंदवक की घटना में 9 एमएम की पिस्टल का इस्तेमाल हुआ है। मृतक आपराधिक प्रवित्ति का था। उस पर कई मुक़दमे दर्ज थे और कई जगह उसका विवाद था। पंचायत चुनाव के दौरान भी उसका विवाद हुआ था। इन्ही सब बिंदुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश करने का निर्देश दिया गया है।
डीआईजी दिन में 11 बजे ही जौनपुर रवाना हो गए थे। मारे गए ग्राम प्रधान की उस क्षेत्र के एक चर्चित ब्लाक प्रमुख केडी से अदावत थी।