फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुश्किलों में  भाजपा विधायक नितेश राणे, भड़काऊ भाषण देने के लिए दो एफआईआर दर्ज

Mon, 02 Sep 2024 10:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नितेश राणे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

भाजपा विधायक नितेश राणे एक बार फिर मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। उनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अहमदनगर पुलिस के मुताबिक, बीते दिन अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर और तोपखाना पुलिस के इलाके में दो अलग-अलग मौकों पर भड़काऊ भाषण देने के लिए भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नितेश राणे ने अहमदनगर में सकल हिंदू समाज आंदोलन में हिस्सा लिया था और वहां भाषण दिए थे।

विज्ञापन


मामले में  भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि कल मैं अहिल्यानगर और श्रीरामपुर में था। वहां हम महंत रामगिरी महाराज जी के समर्थन के लिए गए थे। बयान में कुछ भी नया नहीं था। मैं आपको कम से कम 10 मुस्लिम विद्वानों के बयान दिखा सकता हूं, जिन्होंने पहले ही इस बारे में बताया है कि रामगिरी महाराज जी ने क्या कहा है। जो भी रामगिरी महाराज का समर्थन कर रहा है, जो इसे अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर भी डाल रहा है, उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 

उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते पुणे में रामगिरी महाराज के खिलाफ एक रैली के दौरान 'सर तन से जुदा' के नारे लगाए गए थे। वे ऐसा कह सकते हैं, लेकिन अगर हम उसी भाषा में हिंदू समुदाय के समर्थन में सामने आते हैं, तो हमसे सवाल क्यों पूछे जाते हैं? संविधान और पुलिस को अपना काम करने दें। हिंदू समुदाय के लोगों को क्यों धमकाया जा रहा है? कल का बयान एक कार्रवाई की प्रतिक्रिया थी। कल, मैंने अपने हिंदू होने के बारे में एक बयान दिया- गब्बर सिंह, यह इस आधार पर है कि हिंदू समुदाय को डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें