फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: संवाद में हिस्सा लेंगे आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद चरण दास; मन की शांति के सूत्र बताएंगे

Mon, 02 Sep 2024 10:20 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सशक्त हरियाणा पर अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ अपना विजन भी सामने रखेंगे। वहीं, दूसरे दिन का कार्यक्रम मंगलवार को नई दिल्ली में होगा। इनमें ऑन स्पॉट पंजीकरण भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Nityanand Charan Das - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश और हरियाणा के बहुआयामी विकास पर महामंथन अमर उजाला संवाद हरियाणा सोमवार से होने जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, धर्म, फिल्म व कारोबार जगत की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत गुरुग्राम स्थित होटल क्राउन प्लाजा में सुबह नौ बजे से होगी। यहां आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद चरण दास भी शिरकत करेंगे। वे आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति के सूत्र बताएंगे।

विज्ञापन




कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सशक्त हरियाणा पर अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ अपना विजन भी सामने रखेंगे। वहीं, दूसरे दिन का कार्यक्रम मंगलवार को नई दिल्ली में होगा। इनमें ऑन स्पॉट पंजीकरण भी कराया जा सकता है। दो दिवसीय महामंथन के अलग-अलग सत्रों में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, मोटिवेशनल स्पीकर सिस्टर शिवानी, शिक्षाविद व सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार और स्टैंडअप कॉमेडियन सुमेध शिंदे विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें