फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: सचिवालय के बाहर हंगामा, मिट्टी का तेल डालकर दो लोगों ने की आत्मदाह की कोशिश, चार महिलाएं हिरासत में

Sun, 14 Nov 2021 03:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Maharashtra Secretariat - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में महाराष्ट्र सचिवालय के बाहर रविवार को दो लोगों ने कथित तौर पर आत्मदाह करने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों में से दो पुरुषों ने कथित तौर पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया जबकि चार महिलाओं ने सड़क के बीच प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कहा कि वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों ने दोनों पुरुषों को पकड़ लिया और आत्मदाह के प्रयास को विफल कर दिया। हालांकि, दोनों पुरुषों और चारों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक समूह प्रदर्शन करने के लिए मुंबई स्थित राज्य सचिवालय के बाहर सुबह करीब 11 बजे पहुंचा। अधिकारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने एमएसआरटीसी कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर सरकार के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दोनों पुरुषों और चार महिला प्रदर्शनकारियों को मरीन ड्राइव थाने ले गए। प्रदर्शनकारियों में शामिल एक महिला ने कहा कि वे अपनी मांग के समर्थन में परिवहन मंत्री अनिल परब के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। दरअसल, पिछले एक महीने से एमएसआरटीसी के कर्मचारी निगम का राज्य सरकार में विलय करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें