फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: दिल्ली में कांग्रेस तो आंध्र प्रदेश में आरएसएस की अहम बैठक, पटना में राजद का राजभवन मार्च

Wed, 19 Aug 2026 05:29 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 19 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 19 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है।आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक है। वहीं, आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक का आगाज होगा। 

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक नई दिल्ली में होगी। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और कांग्रेस संगठन में प्रस्तावित बदलाव पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अगले साल होने वाले सात राज्यों के चुनाव को लेकर भी मंथन हो सकता है। बैठक में हाल के दिनों में छात्रों के आंदोलनों और दिल्ली पुलिस पर छात्रों के खिलाफ कथित बर्बरता के आरोपों का मुद्दा भी उठ सकता है। इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के मामले पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कार्यसमिति के सभी प्रमुख सदस्य शामिल होंगे।

आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक का आगाज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से विशाखापत्तनम में शुरू हो रही है। हर साल आयोजित होने वाली ये बैठक 21 अगस्त तक चलेगी। बैठक में संघ से जुड़े कुल 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इन संगठनों के अखिल भारतीय अध्यक्ष, महासचिव, संगठन मंत्री एवं कुछ चयनित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह और अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख उपस्थित रहेंगे। 

सीमा विवाद सुलझाने जुटेंगे भारत-नेपाल के शीर्ष अधिकारी
भारत और नेपाल के शीर्ष अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक आज से देहरादून में शुरू हो रही है। 19 और 20 अगस्त को होने वाली इस बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और भारत-चीन के बीच लिपुलेख दर्रे के जरिए होने वाले व्यापार पर नेपाल के दृष्टिकोण पर बातचीत हो सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

 

राजद का राजभवन मार्च
लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पेपरलीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर पटना में राजभवन मार्च का ऐलान किया है। ये मार्च सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस मार्च का एलान करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि पुलिस की ओर से छात्रों के खिलाफ जिस तरह से हथियारों का इस्तेमाल किया गया, वह गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में राज्य के डीजीपी से भी मिल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी बड़ी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि राजद इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर राजभवन तक अपनी आवाज उठाता रहेगा। 19 अगस्त को हम लोग राज भवन मार्च करेंगे। सरकार जब तक छात्रों को न्याय नहीं दे देता तब तक हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

यूपी के ग्राम प्रधानों से जुड़े मामले में सुनवाई
उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने संबंधी 25-26 मई के शासन के आदेश को असांविधानिक बताया है। इस मामले में आज सुनवाई है। इसमें समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग जहां अपने काम की स्टेटस रिपोर्ट रखेगा, वहीं राज्य सरकार की ओर से भी पक्ष रखा जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक पर फैसला
औरैया जिला एवं सत्र न्यायालय में आज चर्चित दोहरे हत्याकांड से संबंधित मुकदमों का फैसला आएगा। जिसमें सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक व उनके साथ छह साल पांच माह से जेल काट रहे 11 आरोपियों को लेकर फैसला सुनाया जाएगा। विशेष एमपीएमएलए कोर्ट विनय प्रकाश सिंह इस अहम मुकदमे का निर्णय सुनाएंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें