फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DPL: अर्धशतक पूरा करते ही भावुक हुए नीतीश राणा, आसमान की ओर देखा और मां को किया याद; वायरल हुआ वीडियो

Tue, 18 Aug 2026 11:06 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीतीश राणा ने डीपीएल 2026 में 33 गेंदों पर 60 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद दिवंगत मां को याद कर भावुक हो गए। राणा की पारी के बावजूद वेस्ट दिल्ली लायंस को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नीतीश राणा - फोटो : Delhi Premier League T20 (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में मंगलवार को वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के बीच खेले गए मुकाबले में नीतीश राणा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, उनके लिए यह पारी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रही। अर्धशतक पूरा करने के बाद राणा भावुक हो गए और अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए फूट-फूटकर रो पड़े। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राणा ने महज 33 गेंदों में 60 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। खास बात यह रही कि राणा मैदान पर अपनी दिवंगत मां के नाम वाली जर्सी पहनकर उतरे थे।
विज्ञापन

अर्धशतक पूरा करते ही मां को किया याद
  • नीतीश राणा ने जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने आसमान की ओर देखा और अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह भावुक होकर मैदान पर ही रो पड़े। विपक्षी टीम के विकेटकीपर ने उनके पास जाकर उन्हें संभाला।
  • राणा ने हाल ही में अपनी मां को खोया है। इस मुश्किल समय के बावजूद उन्होंने कुछ ही दिनों बाद मैदान पर वापसी करने का फैसला किया। उनकी यह पारी और उसके बाद का भावुक दृश्य क्रिकेट प्रशंसकों के दिल को छू गया।


राणा की पारी के बावजूद 10 विकेट से हारी वेस्ट दिल्ली लायंस
नीतीश राणा की शानदार पारी के बावजूद वेस्ट दिल्ली लायंस को मुकाबले में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम 20 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। राणा के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की ओर से अंशुमान हुड्डा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि अंकित दहिया और विवेक तिवारी को दो-दो सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन

संतन सांगवान और अनमोल शर्मा ने मचाया धमाल
  • 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने बिना कोई विकेट गंवाए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
  • संतन सांगवान और अनमोल शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।
  • सांगवान ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि अनमोल शर्मा ने 36 गेंदों में फिफ्टी लगाई।
  • सांगवान ने इसके बाद अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और 50 गेंदों में शतक पूरा कर लिया।
  • सांगवान ने 54 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली।
  • वहीं, अनमोल शर्मा ने 38 गेंदों में 55 रन बनाए।
  • दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारियों की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 28 गेंद शेष रहते 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
  • हालांकि मैच का नतीजा साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के पक्ष में रहा, लेकिन नीतीश राणा की पारी और अर्धशतक के बाद अपनी मां को याद करते हुए उनका भावुक होना इस मुकाबले का सबसे यादगार पल बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें