फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Cases in India: 24 घंटे में मिले 16,103 नए केस, 31 ने तोड़ा दम, जानिए कितनी है संक्रमण दर

Sun, 03 Jul 2022 10:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,11,711 हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते 24 घंटे में 16,103 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान 31 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन पहले यानी शनिवार को 17,092 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 17,070 मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,11,711 हो गई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.27 पर पहुंच गई। शनिवार को दैनिक संक्रमण दर 4.14 फीसदी दर्ज हुई  थी। रविवार को इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बीते 24 घंटों में 2143 बढ़ी। 24 घंटे में 31 और मौतों के साथ देश में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,25,199 हो गया है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना के 2962 मामले
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 2,962 नए मामले सामने आए। नए मामलों में से 761 मुंबई से सामने आए हैं। ओमिक्रॉन के उपस्वरूप बीए.4 से संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। छह संक्रमितों की मौत हुई है। एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 2,971 मामले सामने आए थे और पांच रोगियों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें