फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल के बच्चे ने चार साल की मासूम का किया यौन शोषण

Mon, 03 Sep 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के उदयपुर के धूडाना गांव के झंडोल पुलिस थाने के अंतर्गत एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 12 साल के एक बच्चे ने रविवार दोपहर को पड़ोस में रहने वाली 4 साल की मासूम का बलात्कार किया है। आरोपी पीड़िता के परिवार से ताल्लुक रखता है और पास के घर में ही रहता है। उसके परिवार के सदस्य उस समय घर से बाहर थे जब पीड़िता घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी उसे अपने घर लेकर गया और घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पीड़ित लड़की के शरीर से खून निकल रहा था और वह दर्द से चिल्ला रही थे। नाबालिग बहुत डरा हुआ था इसलिए वह घर से भाग गया। झंडोल के थाना प्रभारी चंद्र शेखर ने कहा, 'घटना दिन के साढ़े तीन बजे घटी। पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं और वह काम के लिए उदयपुर आते हैं। हालांकि पीड़िता की सौतेली मां और दूसरी महिलाएं घर के अंदर थीं उनका ध्यान बच्चे के गायब होने पर नहीं गया। उन्हें लगा कि वह पास में खेल रही है।'

घटना का पता शाम को साढ़े पांच बजे चला। जब बच्ची के माता-पिता घर वापस आए और उन्होंने उसे खून से लथपथ कपड़ों में देखा। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मेडिकल जांच में पता चला है कि उसका बलात्कार नहीं हुआ क्योंकि शुरुआत में ही उसके शरीर से खून निकलने लगा था। उसके निजी अंगों में चोटें आई हैं। पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया जहां से उसे उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें