आज है जन्माष्टमी
आज पूरे देश में जन्माष्टमी मनाया जा रहा है। इस साल जन्माष्टमी की पूजा को लेकर समय का एक खास संयोग बन रहा है। 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी मनाई जाएगी और इसी रात 12:13 बजे अष्टमी तिथि समाप्त हो जाएगी। वहीं पूजा के लिए शुभ माना जाने वाला निशीथ काल रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक रहेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
मुख्यमंत्री योगी का मथुरा दौरा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज को विकास परियोजनाओं का तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सितंबर से दो दिन के मथुरा दौरा पर हैं। इस दौरान वह 446.09 करोड़ रुपये की लागत वाली 42 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
बेल्जियम के प्रधानमंत्री का भारत दौरा
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत के दौरे पर हैं। आज इस दौरे का अखिरी दिन है। इससे पहले वे गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इस बीच दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीक और कनेक्टिविटी में सहयोग बढ़ाने पर जोर है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)