फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब संता ने मेहनती लोगों की संगत पकड़ी..., पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 16 Sep 2021 06:26 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


सोनू मोनू आपस में बात कर रहे थे

सोनू - यार मैं अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दूं? 

मोनू - मेरा मोबाइल नंबर दे दे।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू - नींद के पीछे मत भागो।

गप्पू - फिर?

पप्पू - भागना है तो पढ़ाई के पीछे भागो... नींद झक मार के आएगी।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?

स्टूडेंट - भावना।

टीचर - कैसे?

स्टूडेंट - क्योंकि सब इसमें बह जाते हैं।

टीचर बेहोश!

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता - पंजाब एक्सप्रेस कब आएगी?

टीटी - पांच बजे।

संता - लोकल?

टीटी - 9 बजे... आपको जाना कहां है?

संता - कही नहीं... बस पटरी पर लेटकर सेल्फी लेनी है।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पति - आज खाना क्यों नहीं बनाया?

पत्नी - गिर गई थी और लग गई।

पति - कहां गिर गई और कहां लगी?

पत्नी - तकिए पर गिर गई थी और आंख लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता - पहले मेरा काम में बिल्कुल मन नहीं लगता था, 

फिर मैंने मेहनती लोगों के साथ रहना शुरू कर दिया,

आप विश्वास नहीं करेंगे...

अब उनका भी काम में मन नहीं लगता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें