फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नहीं जानते होंगे कि दुनिया के सबसे बड़े जादू कहां होते हैं? पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 16 Jan 2019 06:05 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पप्पू स्कूल में गधा लेकर आया
विज्ञापन

टीचर- यह क्यों लेकर आए हो?
पप्पू- मैम, आप ही तो कहती हो कि मैंने बड़े से बड़े गधों को इंसान बनाया है...
तो मैंने सोचा कि इसका भी भला हो जाए...
----------
दुनिया में सबसे बड़ा और खतरनाक जादू कहां होता है?
ब्यूटी पार्लर में... यहां जाती कोई और है आती कोई और है...

लड़का: शादी कर लो मुझसे। 
लड़की: क्यों? 
लड़का: बहुत डिमांड में हूं। पूरा देश मुझे ढूंढ रहा है। 
लड़की: कौन हो तुम? 
लड़का: विकास...
--------
पति अपनी पत्नी से:- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी:- ठीक है
कुछ देर बाद
पति:- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या
पत्नी:- नहीं अभी नहीं
पति:- क्यों.?
पत्नी:- अभी मुझे उल्टी ही नही आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूँ।
पति बेहोश
 

एक व्यक्ति की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। मायके से पत्नी ने रात के वक्त अपने पति को फोन किया सुनो जी आज मैं कमरे में बहुत ही ज्यादा अकेला महसूस कर रही हूँ।
पति :- कमरे में टीवी लगा हुआ है?
पत्नी :- हाँ
पति :- तो जाकर कोई हॉरर मूवी लगा कर देख ले रात भर अकेला महसूस नहीं होगा हमेशा ऐसा लगेगा कि कोई ना कोई तेरे पीछे खड़ा है।
---------
बीवी बाजार से एक नई साड़ी लेकर अपने पति के पास आई
बाजार से आते ही
बीवी- कहीं मत जाना मैं अभी तुरंत नई साड़ी पहन कर वापस आती हूं।
पति- ठीक है, जल्दी आना
पत्नी- कैसी लग रही हूँ देख कर बताओ।
पति- बहुत सुंदर तुझे देखकर तो मन कर रहा है किस कर लूँ।
पत्नी- हाँ पता है दुकानदार भी ऐसा ही बोल रहा था।
 
विज्ञापन

दुकानदार-  क्या चाहिए?
ग्राहक- मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत और हिम्मत चाहिए
दुकानदार- साहब को एक क्वार्टर, सोडा और मूंगदाल का पैकेट दो...
-----------
पप्पू और उसका दोस्त गप्पू एक दिन एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद शोक सभा में गए। 
शोक सभा में जाने के बाद वहां एक लड़की पप्पू के पास आई और उसे गले लगा कर रोने लगी। 
इस घटना को कुछ देर तक गप्पू देखता रहा...
फिर बाद में लड़की को अपने इशारे से पास बुला कर बोला- वो बुजुर्ग व्यक्ति रिश्ते में मेरे भी वही लगते थे जो को पप्पू के लगते थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें