फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का लड़की को I Love You बोलते समय हाथ क्यों पकड़ लेता है? पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 09 Jan 2019 04:30 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टीचर : मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है...
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए...
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े...

पप्पू : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है...
और  दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है...
-------------
फेकू- पप्पू, जल्दी से टीवी चालू कर, 30 फीट का सांप दिखा रहे हैं
पप्पू- अरे फेकू, नहीं देख सकते हम
फेकू- क्यों?
पप्पू- क्योंकि हमारा टीवी 21 इंच का है ना...
 

बॉयफ्रेंड: व्हाट्सएप अपडेट कर लो।
गर्लफ्रेंड: कैसे करते हैं?
बॉयफ्रेंड: प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो। 
गर्लफ्रेंड: हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है, जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं।
-------
पति सारी रात गायब रहने के बाद सुबह घर पहुंचा... 
पत्नी ने गुस्से में कहा- अब सुबह के सात बजे किसलिए आए हो? 
पति- सुबह को किसलिए आते हैं, नाश्ता करने के लिए...

 

प्रोफेसर : 'हाथ कंगन को आरसी क्या' का मतलब समझाएं 
पप्पू : जो महिलाएं हाथ में कंगन पहन कर गाड़ी चलाती हैं, 
पुलिस उनसे आर सी नहीं मांगती है
प्रोफेसर साहब ने सारी किताबों को आग लगा दी 
--------
प्रश्न- विवाह क्या है?
जवाब- अजी सुनते हो, से लेकर ...  बहरे हो गए हो क्या ..... ????? तक का सफर .!!
---------
प्रश्न : पत्नी क्या है?
उत्तर : पत्नी उस शक्ति का नाम है जिसके घूरने भर से देखने पर टिंडे की सब्जी में पनीर का स्वाद आने लगता है...

 
विज्ञापन

- फोटो : Social Media
एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट छत पर खड़ा था… 
पड़ोसी: तो बेटा अब आगे क्या सोचा है? 
स्टूडेंट- बस अंकल, टंकी भरते ही मोटर बंद कर दूंगा
-----------
शराबी की मजेदार शायरी... 
मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके हौसलों में जान होती है... 



और बंद ठेके से बोतल उन्हीं को मिलती है, जिनकी ठेकेवाले से पहचान होती है! 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें