पप्पू सिर पर हाथ धरे बैठा था।
पास से गुजर रहे उनके एक मित्र ने पूछा…!!!
क्या हुआ भाई, क्यूं परेशान बैठे हो…???
पप्पू ने कहा - यार क्या बताऊं, दो टन का एसी खरीदा था।
घर जा कर तौला तो 62 किलो का ही निकला…!!!
पत्नी - चाय बनाऊं?
पति - हां ठीक है।
पत्नी - अदरक वाली?
पति - ओके...
पत्नी - पुदीना डालूं?
पति - हां, ठीक है।
पत्नी - तुलसी? सेहत के लिए अच्छी होती है!
पति: एक काम कर, राई और जीरा
डाल के तड़का भी लगा दे !!..!!
अध्यापक - किसी ऐसी जगह का नाम बताओ,
जहां पर बहुत सारे लोग हों,
फिर भी तुम अकेला महसूस करो?
.
.
.
छात्र - परीक्षा कक्ष!
अध्यापक बेहोश!
पत्नी खाना खाते हुए पति से...
अजी जरा रसोई से नमक का डिब्बा तो ले आना!
पति रसोई में काफी देर ढूंढने के बाद आवाज लगाता है
यहां तो नमक का डिब्बा है ही नहीं!
पत्नी - एक नंबर के कामचोर हो, एक काम भी ढंग से नहीं कर सकते,
सारा दिन गप्पे हांकते रहते हो, मोबाइल के अलावा कुछ नही दिखता,
ये फेसबुक किसी दिन हमारा तलाक करवाएगा..
दोस्तों के साथ आवारागर्दी, सारा दिन पड़ोसन पे नजर रखना, यही सब करते हो!
मुझे पता था तुम्हें नहीं मिलेगा, इसलिए पहले ही ले आई थी,
आ जाओ और चुपचाप खाना खा लो।