किसी ने एक बुजुर्ग से पूछा - आपने जीवन भर शादी क्यों नहीं की?
बुजुर्ग ने बताया - मेरी जवानी की बात है. मैं एक पार्टी में गया था।
वहां अनजाने में मेरा पैर आगे खड़ी युवती के लटकते पल्लू पर पड़ गया।
इसके बाद वो नागिन की तरह फुफकार मारकर एकदम पलटी और
शेरनी की तरह दहाड़ी - ब्लडी हेल, अंधे हो क्या??
मैं हकलाकर माफी मांगने लगा...
फिर उसकी नजर मेरे चेहरे पर पड़ी और
वो बड़े ही मधुर स्वर में बोली - ओह, माफ कीजिए... मैंने समझा मेरे पति हैं।
बस फिर हिम्मत ही नहीं हुई शादी करने की!!!!
रामकथा चल रही थी, अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई पवन अरोड़ा जी जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचें।
वंदना भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही हैं।'
.
रामकथा सुन रहे भाई पवन अरोड़ा तत्काल उठ खड़े हुए और जाने लगे...
.
तभी महिलाओं में बैठी वंदना भाभी चिल्लाई...
अरे बैठो बैठो, रामकथा सुनो।
मैंने तो खाली चेक करने के लिए अनाउंसमेंट करवाया था कि
रामकथा ही सुनने आए हो या कहीं और गए हो!!!
एक आदमी की शादी हुई, उसने अपने एक दोस्त से कहा...
यार कोई ऐसा तरीका बताओ कि मैं अपनी बीवी का दिल जीत लूं।
उसके दोस्त ने पूछा - क्या सिगरेट पीते हो?
वह आदमी बोला - नहीं।
उसके दोस्त ने कहा - एक सिगरेट सुलगा कर अपनी बीवी के पास बैठ जाना
और धुआं बीवी के मुंह पर फेंकना.
फिर वो बोलेगी मुझे धुआं अच्छा नहीं लग रहा,
तुम उसी वक्त सिगरेट फेंक देना और कहना -
लो जानू, तुम्हारी खातिर आज से सिगरेट बंद, वह खुश हो जाएगी।
घर जाकर उस आदमी ने ऐसा ही किया...
जब सिगरेट का धुआं बीवी की नाक में गया तो वह बोली-
गोल्ड फ्लेक पी रहे हो, एक कश मुझे भी लगवाओ!!!
प्रवचन में बाबा जी...
गृहस्थ जीवन में पति-पत्नी साइकिल के दो पहियों के समान होते हैं।
तभी एक आदमी खड़ा होकर बोला -
बाबा जी, मेरी एक प्रेमिका भी है, तो क्या मेरी गृहस्थी ऑटो रिक्शा कहलाएगी...?
बाबा जी ने प्रवचन छोड़ के गन्ने का जूस बेचना शुरू कर दिया है!!!!