जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
एक बच्चा स्कूल से रोते हुए जल्दी घर वापस आ गया।
मम्मी - क्या हुआ बेटा तू रो क्यों रहा है और आज इतनी जल्दी घर क्यों आ गया?
बच्चा - मम्मी मैंने तो बस एक मच्छर मारा था और मैडम ने मुझे मारा और स्कूल से भगा दिया।
मम्मी - एक मच्छर मारने पर तुझे क्यों मारा और स्कूल से भी भगा दिया?
बच्चा - मम्मी, मगर मच्छर उनकी गाल पर बैठा था।