प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार से मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 जून तक प्रदेश में बादल बरसने के आसार जताए हैं। 20 जून से प्रदेश में प्री मॉनसून की बौछार शुरू होने की संभावना भी है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को हल्के बादल भी छाए रहे। इसके चलते धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.0, हमीरपुर में 38.8, बिलासपुर में 39.0, कांगड़ा में 35.1, मंडी में 35.8, चंबा में 35.0, धर्मशाला में 31.4, शिमला में 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।