फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के गाहर में मां के साथ जिंदा जले दो मासूम भाई-बहन

Wed, 17 Jun 2020 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट(मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी जिले की गाहर पंचायत के छोटा समाहल गांव में बुधवार दोपहर करीब दो बजे के बीच एक मकान की दूसरी मंजिल में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। मृतकों में कविता (24) पत्नी मनोज, चार साल की बेटी अपेक्षा, नौ माह का बेटा दक्ष शामिल हैं। आग की घटना में रसोईघर और कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गया है। प्रशासन ने परिवार को 50 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। पुलिस हादसे की बारीकी से जांच कर रही है। 

विज्ञापन


डीएसपी चंद्रपाल और एसडीएम जफर इकबाल ने बताया कि हादसे के वक्त मनोज डिपो में राशन लाने गया था, जबकि उसकी पत्नी अपने नौ माह के बच्चे को टीका लगवाने गई थी और बेटी को भी साथ लेकर गई थी। पत्नी और दोनों बच्चे मनोज से पहले ही घर लौट आए और घर की दूसरी मंजिल पर रसोई के साथ लगते कमरे में सो गए। जब मनोज और साथ लगते घरों के लोग एक जीप में बैठकर सामान लेकर लौटे तो उन्होंने देखा कि मनोज के घर में भयंकर आग लगी हुई है।

लोग तुरंत वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मां और दोनोें मासूम बच्चों की बुरी झुलसने से मौत हो चुकी थी। डीएसपी और एसडीएम ने बताया कि हादसे का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। शव इतने अधिक जल गए थे कि इनका पोस्टमार्टम भी नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें