ऐसे होता है इलाज
नशे की गिरफ्त से दूर करने के लिए युवाओं को कुछ दिनों के लिए नए दिशा केंद्र में बुलाया जाता है। यहां पर योग के कई तरीके बताए जाते हैं। इसके बाद जो नशा करने वाले युवा लगातार तीन माह तक योग क्रियाएं करता है, उसका नशा तीन महीने में ही छूट जाता है। जो अनियमित ढंग से योग करता है, उसकी नशे की लत छह से आठ माह में छूटती है।
इन क्रियाओं से दूर होती है नशे की लत
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि मुख्य रूप से आठ प्राणायाम नशे की लत छुड़ाने में मददगार हैं। इनमें भ्रस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य, उज्जेयी, अग्निसार, अनोलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गीथ प्राणायाम शामिल हैं। युवाओं की स्थिति को देख कई आसन क्रियाएं करवाई जाती हैं। करीब एक घंटे तक यह प्रक्रिया चलती है। इससे धीरे-धीरे नशे की प्रवृति नशे करने वाले युवाओं से छूट जाती है और तीन माह में परिणाम आ जाता है। योग क्रियाओं को सोशल मीडिया में भी प्रसारित किया गया है।