फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आज से कहर बरपा सकता है मौसम

Mon, 04 Feb 2013 11:18 AM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम सोमवार रात से हिमाचल में कहर बरपा सकता है। मौसम विभाग ने 4 फरवरी को आधी रात से हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी दे रखी है। प्रदेश सरकार और सभी जिला उपायुक्तों को भी मौसम विभाग की ओर से पहले ही सूचना भेजी जा चुकी है। छह जिलों में भारी बर्फबारी और अन्य जिलों में बारिश की आशंका है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर हिमाचल में साफ दिखाई देगा। चंबा, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और शिमला में भारी हिमपात की चेतावनी है। इनके साथ ही बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश की आशंका है। 6 फरवरी सुबह तक भारी हिमपात हो सकता है।

हालांकि, रविवार को राजधानी में आसमान पूरा दिन बादलों से घिरा रहा, लेकिन बारिश या बर्फबारी कहीं भी रिकार्ड नहीं की गई। कल्पा, केलांग और मनाली को छोड़कर अन्य स्थानों पर अभी तापमान जमाव बिंदू से ऊपर ही है। इन तीन स्थानों पर ही न्यूनतम तापमान शून्य से कम है।
विज्ञापन


कल्पा में -4 डिग्री सेल्सियस, केलांग में -6.1 और मनाली में -1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 3.2 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस, ऊना में 6.5 डिग्री सेल्सियस, नाहन में 8.0, और सोलन में 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। सोमवार से मौसम और खराब होगा। शिमला से लेकर प्रदेश के अधिकतर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की आशंका है। इस बार चार से लेकर छह फरवरी तक भारी हिमपात होगा। प्रदेश सरकार और सभी जिला उपायुक्तों को भी इसकी सूचना पहले ही मुहैया करवा दी है।

तीन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शिमला, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। उपायुक्तों ने जिले के सभी विभागों को जरूरी प्रबंध और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों को बर्फबारी में अकेले न निकलने की सलाह दी है।

लाहौल में मॉक ड्रिल
भारी बर्फबारी के बीच किसी भी आपदा से निपटने के लिए लाहौल- स्पीति के मुख्यालय केलांग में रविवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने बर्फ के बीच जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें