फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कांगड़ा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के समीप समनोली में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में बैह निवासी कार चालक युवक की मौत हो गई। समनोली में मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब 25 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार युवक अपने भाई को रात करीब 9:30 बजे दिल्ली जाने के लिए अंब रेलवे स्टेशन पर छोड़कर कार से घर वापस लौट रहा था। इस बीच समनोली मार्ग पर मोड़ पर कार 25 मीटर नीचे दूसरी तरफ सड़क को पार कर खेतों में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जब सड़क से सीधे नीचे उतरी तो पलटे खाने के दौरान कार का दरवाजा खुल गया। युवक समनोली को जाने वाली दूसरी सड़क पर गिरा हुआ था, जबकि कार सड़क के साथ खेतों में जा गिरी।
विज्ञापन

कार गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण बाहर निकले और तुरंत पानी लेकर सड़क पर घायल अवस्था में गिरे युवक के पास पहुंचे, लेकिन युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान अरुण शर्मा पुत्र किशोरी लाल गांव बैह तहसील डाडासीबा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मृतक युवक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

युवक चिंतपूर्णी पेट्रोल पंप के पास इलेक्ट्रिकल सामान के थोक विक्रेता के तौर पर काम करता था। युवक के पिता की मौत भी कुछ महीने पहले हुई थी। देहरा पुलिस ने पोर्स्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि हादसे का कारण अचानक कार के सामने किसी जानवर का आना हो सकता है। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें