फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वाईएफसी खड्ड ने एएफसी पंडोगा को 5-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

वाईएफसी पंडोगा बी ने चुरुड़ू को 2-0 से दी मात
प्रतियोगिता में आज खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली क्षेत्र के पंडोगा गांव में चल रही लायंस क्लब फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दूसरे दिन के मुकाबले खेले गए। सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कुल चार मुकाबले हुए। आठ टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता में समाजसेवी संस्था सहारा हेल्प एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप धीमान और उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजकों को 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पहला मुकाबला वाईएफसी खड्ड और एएफसी पंडोगा के बीच खेला गया। इसमें वाईएफसी खड्ड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच वाईएफसी पंडोगा बी और चुरुड़ू के बीच हुआ। इसमें दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया। हालांकि, वाईएफसी पंडोगा बी ने चुरुड़ू को दो गोल दागने में सफलता हासिल की। जिससे मैच 2-0 के अंतर से उनकी झोली में गया। तीसरा मुकाबला रॉयल फुटबाल क्लब ऊना को शाह क्लब खड्ड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में शाह क्लब खड्ड के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल ऊना को 5-0 के गोल अंतर से शिकस्त दी। चौथा एवं अंतिम मुकाबला शुकराना फुटबाल क्लब और सलोह टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमों में कड़ी टक्कर हुई लेकिन सलोह की टीम ने बढ़त बनाते हुए तीन गोल दागे। जबकि, शुकराना क्लब के खिलाड़ी मात्र एक गोल करने में सफल हो पाए।
विज्ञापन


खेलों में होता है ऊर्जा का उचित इस्तेमाल
प्रतियोगिता के दौरान सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलें बच्चों व युवाओं की ऊर्जा का उचित इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा विकल्प है। कहा कि आजकल कई युवा नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। इससे बचने के लिए हमें खेलों को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं हर चार माह में होनी चाहिए।
विज्ञापन

आज खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले
प्रतियोगिता में शनिवार यानी आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें चार मैच होंगे और सभी टीमों में कड़ी टक्कर भी देखने को मिलेगी। जिन टीमों के बीच यह मुकाबले होने हैं, उनमें एसबीएस क्लब पंडोगा, लायंस क्लब पंडोगा, वाईएफसी खड्ड, सलोह, वाईएफसी पंडोगा बी, शाह क्लब खड्ड, वाईएफसी पंजावर रेड, वाईएफसी पंडोगा ए टीम शामिल हैं। शनिवार को छुट्टी होने के चलते प्रतियोगिता में भारी संख्या में दर्शकों के आने की भी उम्मीद है।

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें