फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथू बाथड़ी में कामगार की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। बाथू बाथड़ी औद्योगिक क्षेेत्र में बुधवार दोपहर को एक उद्योग में कामगार की छत से गिरकर से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसकी पहचान वसीम 24 पुत्र मेहबूब निवासी सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है। वसीम उद्योग की छत पर शेड बदलने का काम कर रहा था। इस बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर आ गिरा। उसे सिर में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन

जिसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वसीम लगभग एक महीना पहले ही उद्योग में शेड बदलने के लिए आया था। वह उद्योगों में शेड बदलने वाले ठेकेदार के पास काम करता था। इस संबंध में उद्योग प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उद्योग में शेड बदलने के लिए सहारनपुर के एक ठेकेदार को काम दिया गया था। मृतक वसीम उसके पास काम करता था। इस संबंध में एसएचओ हरोली सन्नी गुलेरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें