सेना में कार्यरत मंगेतर पर उठ रहे सवाल, 23 को ड्यूटी पर लौट गया
पहचान के बाद पुष्टि हुई कि वह शव अंशिका का ही था। गौरतलब है कि अंशिका के पिता का निधन महज दो महीने पहले हुआ था। परिवार की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई थी। मां ने सोचा था कि बेटी की शादी कर अपने पति का अधूरा दायित्व पूरा कर लूंगी, लेकिन खुशियों का सपना पलभर में मातम में बदल गया। इस दर्दनाक घटना के बाद सबसे बड़े सवाल अंशिका के मंगेतर को लेकर उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह सेना में कार्यरत है और 23 सितंबर की सुबह ही ड्यूटी पर लौट गया। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि जब 24 तारीख को उसकी शादी तय थी, तो वह अचानक ड्यूटी पर क्यों चला गया, जबकि कुछ दिन पहले तक घर पर ही मौजूद था। यही सवाल अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है।
फिलहाल पुलिस ने हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य वजह की आशंका से इन्कार नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शुरुआती जांच में कई बिंदु सामने आए हैं, लेकिन पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। लोग और परिजन मांग कर रहे हैं कि मामले की गहन जांच हो, ताकि सच सामने आ सके और अंशिका की मौत की असली वजह का खुलासा हो।