ऊना शहर में तेज धूप से बचने के लिए सिर पर बैग रखकर गंतव्य को जाता युवक। सोमवार को तेज धूप ने हर किसी
- फोटो : Una
ऊना। जिले में सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को अचानक ठंडी हवाओं को दौर शुरू हो गया। मौसम के बदले मिजाज से लोगों ने राहत की सांस ली है। शाम पांच बजे के समय मौसम में आई ठंडक के बाद लोग बाहर घूमने निकले। लोगों ने सुहावने हुए मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।
जानकारी के अनुसार जिला में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से दिनभर गर्म हवाओं और तीखी धूप ने लोगों को झुलसाने का काम किया। गर्मी की मार से बचने के लिए लोग बेहद कम संख्या में घरों से बाहर निकले। दोपहिया वाहन चालक एक स्थान से दूसरी जगह जाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। इस बीच, शाम पांच बजे के बाद अचानक मौसम ने रुख बदला और ठंडी हवाओं ने लोगों को बड़ी राहत दी। लोग घरों की छतों पर और घरों से बाहर निकलकर सुहावने मौसम का आनंद लेते दिखे। हवा चलने से कई जगह पेड़ गिरने के मामले भी सामने आए। माना जा रहा है कि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण जिला के मौसम में भी राहत भरा बदलाव आया है। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया की प्रदेश की कई हिस्सों में बारिश होने का असर जिला में भी हुआ है।