फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी के दरबार उमड़ा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भी माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह तड़के करीब चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की लाइनें माता रानी के दर्शनों के लिए लगनी शुरू हो गईं और शाम छह बजे तक करीब 18,000 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई। रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार को उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब के बाद रविवार को भी माता के भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूर दिन प्रचंड गर्मी के बावजूद श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाते रहे। इस दौरान सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा खुद व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए दिखे। वहीं स्थानीय पुलिस भी मंदिर में उमड़ी भीड़ को काबू करते हुए नजर आई। मंदिर प्रशासन की ओर से धूप से बचने के लिए छायादार टेंट लगाने की भी व्यवस्था की गई।
रविवार को मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में पंजाब और यूपी राज्यों से आने वाले भक्तों की संख्या ज्यादा थी। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता रानी के दर्शनों के लिए भेजा गया। हालांकि, कुछ श्रद्धालु जो दर्शन पर्ची लिए बिना मंदिर पहुंचे, उन्हें तपती धूप में दर्शन पर्ची लेने काउंटर पर जाना पड़ा। वहीं मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से दुकानदारों के बिक्री तो बढ़ी लेकिन ज्यादा भीड़ के बीच कामकाज करना एक चुनौती बन गया।
विज्ञापन

बॉक्स
कई जगह नजर आई अव्यवस्थाएं
मंदिर रोड पर रविवार को वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ था। इसके बावजूद मंदिर के गेट नंबर एक पर लगी श्रद्धालुओं की लाइन जमघट में तब्दील हो गई। वहां कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। रविवार को पुलिस बटालियन से अतिरिक्त बल मंगवाने के बाद भी बीच-बीच में अफरा-तफरी का माहौल बनता दिखा। स्थानीय दुकानदारों अजय, जीवन, अर्जुन, केसर चंद, संदीप व अन्य ने बताया कि हर भीड़ वाले दिन व्यवस्था तार-तार हो जाती है। दुकानदारों को मुश्किल से दुकानें संभालनी पड़ती हैं। कहा कि प्रशासन को संजीदगी से काम लेना चाहिए। बता दें कि इससे पहले शनिवार को संक्रांति वाले दिन भी करीब 31,000 श्रद्धालु मां के दरबार में नतमस्तक हुए। शनिवार रात नौ बजे तक भक्तों की लंबी लंबी लाइनें पुराने बस स्टैंड तक लगीं रहीं। वहीं तलवाड़ा बाईपास पर भी गाड़ियों की ज्यादा आवाजाही रहने से कई बार जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें