फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण आज से शुरू

विज्ञापन
मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए आयोजित रिहर्सल के मौके पर उपस्थित अधिकारी एव - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत अनुपालना में एक जनवरी 2022 को अहर्ता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण -2022 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप जिले के सभी मतदान केंद्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में 10 नवंबर को प्रकाशित कर दिया जाएगा। लोग अपने दावे एवं आक्षेप संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पास नौ दिसंबर तक दाखिल करवा सकते हैं।
पुनर्निरीक्षण के दौरान पात्र नागरिक जिनकी आयु दिनांक एक जनवरी 2022 को अठारह वर्ष या इससे अधिक हो गई है, वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अत्तिरिक्त मतदाता सूची की किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र, मृत व्यक्तियों के नाम हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करवाने के लिए समुचित प्ररूप (फार्म) भरकर दावे और आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकते हैं। सभी प्राप्त दावों व आक्षेपों का निपटारा संबधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से 31 दिसंबर, 2021 तक किया जाएगा तथा 15 जनवरी, 2022 को फोटो युक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभागीय वेबसाइट पर कर सकते हैं। इसके अलावा वोटर हेल्प लाइन मोबाइल ऐप और राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल में ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें