फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने डंगोली, चताड़ा और अजनोली में सुनी समस्याएं

विज्ञापन
पंचायती राजमंत्री वीरेंद्र कंवर डंगोली पंचायत में संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास क? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने डंगोली पंचायत में एक साल-पांच काम अभियान के तहत संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने डंगोली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग एक किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क पर 72 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन

कंवर कहा कि 30 करोड़ से वर्षा जल को संग्रहित करने के लिए समूर में डैम बना है। इससे किसानों की 5000 कनाल भूमि सिंचित होगी। समूर में भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के एडिटोरियल का निर्माण किया जा रहा है। यह इसी महीने बनकर तैयार हो जाएगा।
कंवर ने डंगोली, चताड़ा और अजनोली पंचायत में समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निदान करने के निर्देश दिए। कंवर ने डंगोली में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, रास्ते की मरम्मत मनोहर के घर से कब्जे तक के लिए 30 लाख रुपये और आबादी ज्ञान चंद के नजदीक रास्ते की मरम्मत के लिए 20 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने मोहल्ला भंगलोट में लिंक रोड के निर्माण, चताड़ा के वार्ड दो में मुहल्ला खड्ड में दो पुलियों के निर्माण और चताड़ा के वार्ड 3 में राधा कृष्ण मंदिर रास्ते की मरम्मत के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, डंगोली ग्राम पंचायत की प्रधान कंचन रानी, उपप्रधान सुभाष, ग्राम पंचायत चताड़ा नीलम ठाकुर, उपप्रधान ज्ञान दास, बीडीसी सदस्य परमिंद्र कौर, बीडीओ ऊना रमनबीर चौहान और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें