बंगाणा (ऊना)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संगठन खंड बंगाणा की कार्यकारिणी की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली में हुई।
बैठक में बंगाणा ब्लॉक की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार इंदौरिया को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। अरुण कुमार शास्त्री को महासचिव, सुरेंद्र शर्मा और नरेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
दीपक कुमार को एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष बनाया गया। जोगिंद्र कुमार को सह सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिए जिला कार्यकारिणी से कपिल शर्मा, प्रीतम चंद की पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों में विजय कुमार, दीपक कुमार, नीलम देवी, कंचन गौतम, बबीता कुमारी, जितेंद्र शर्मा, जोगिंदर सिंह, रविंद्र कुमार, यशपाल, रजत कुमार, सलामदीन, विजय सिंह, पंकज कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, सुशील कुमार, अश्विनी, विनोद और अन्य मौजूद रहे।