फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे चोर, नकदी व स्वर्ण आभूषण चोरी

विज्ञापन
मुच्छाली में चोरी की वारदात के बाद जांच करती पुलिस टीम।संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ग्रिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी/बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के मुच्छाली गांव में शातिर खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे और नकदी समेत सोने के गहने चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर तथ्य जुटाए। स्थानीय पुलिस ने केस दर्जकर लिया है और शातिरों का सुराग लगाया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुदर्शना देवी पत्नी जगदीश चंद निवासी गांव मुच्छाली बंगाणा कुछ दिन ब्यास में बिताकर रविवार को शाम करीब 4:00 बजे अपने घर पहुंची। घर की साफ सफाई करके कुछ दूरी पर अपने पुराने घर चली गईं। सुदर्शना देवी की बहू किसी शादी समारोह में गई थीं। वह घर पर अकेली होने के कारण पुराने घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ठहरी। सोमवार सुबह 6:00 बजे नए घर पर सुदर्शना देवी पहुंची तो देखा कि नए घर के मुख्य दरवाजे के साथ लगती खिड़की उखड़ी हुई है। जब घर के अंदर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

चोरों ने अलमारी को तोड़कर करीब 30 तोले सोने के गहने चुरा लिए। इसके साथ रखे 15 हजार नकदी भी चुरा ले गए। सुदर्शना ने तुरंत स्थानीय उपप्रधान अजय शर्मा को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा टीम सहित घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन अभी तक शातिरों का सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित परिवार का एक लड़का विदेश और दूसरा लड़का होशियारपुर में रहता है। घर पर सास और बहू ही रहती हैं।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) कुलविंद्र सिंह ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच करके चोरों को जल्द पकड़ने का परिवार को आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि शातिरों ने साथ लगते विपिन धीमान के घर की भी ग्रिल तोड़ी है, लेकिन इस घर से कोई सामान चोरी होने की रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है। बता दें कि इससे पहले भी शातिर इलाके में चोरी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह ने बताया कि सुदर्शना देवी के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें