फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय सभागार के निर्माण पर खर्च होंगे 58 लाख: सत्ती

विज्ञापन
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पशु पालन विभाग के उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना म? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ऊना में सभागार निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सालय सभागार पर लगभग 58 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन

सत्ती ने कहा कि पशु चिकित्सकों को संयुक्त रूप से बैठकों का आयोजन करने अथवा पशुपालकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सभागार छह माह के भीतर तैयार हो जाएगा। जखेड़ा में लगभग 20 लाख की लागत से पशु औषधालय बनाया गया है। शीघ्र ही बसदेहड़ा में 63 लाख और संतोषगढ़ में लगभग 62 लाख से पशु चिकित्सालय का निर्माण होगा।
सत्ती ने कहा कि बरनोह में क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त डंगेहड़ा में मुर्राह प्रजनन फार्म का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जय सिंह सेन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, उपाध्यक्ष जिला भाजपा पीएल भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें