फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में वाहन चोर सक्रिय, टक्का रोड में कार चुराने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय में वाहन चोर सक्रिय हो गए हैं। यह चोर पेशेवर तो नहीं हैं, लेकिन अपनी जरूरतों और नशे की पूर्ति के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं। ताजा मामले में रविवार रात ऊना शहर में दो बाइक सवारों ने टक्का रोड में पार्क कारों को चुुराने का प्रयास भी किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

बीते माह जिला मुख्यालय में तीन बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इन बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल एक शातिर को पुलिस ने दबोच लिया। बाइक रिकवर भी की गई है। वहीं रविवार रात को सक्रिय संदिग्ध टक्का रोड पर निजी अस्पताल के साथ पार्किंग में घुसे और एक वाहन को चुराने का प्रयास भी किया। इसमें वे सफल नहीं हो पाए। जब इसमें सफलता हाथ न लगी तो साथ पार्क दूसरी कार का जायजा लिया।
सीसीटीवी में जिस तरह से युवकों ने पार्किंग में प्रवेश किया उससे जाहिर होता है कि दोनों शातिरों ने दिन को ही चोरी को लेकर रैकी की थी। सुनियोजित तरीके से वाहन चुराने के लिए पार्किंग में घुसकर घटना को अंजाम दिया जाना था, लेकिन सफल नहीं हो पाए। यह घटना निजी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शहर में सक्रिय संदिग्धों पर होमगार्ड जवान की नजर पड़ गई। इसके साथ अन्य लोग भी इनके पीछे लग गए। संदिग्धों का इसका पता चलने पर शातिर झलेड़ा में बाइक छोड़कर भाग निकले। पंजाब नंबर की बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाइक में मिले दस्तावेजों से फाइनेंसर का पता चला है। फाइनेंसर से पूछताछ में आरोपी गुरदासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बहरहाल ऊना शहर में शातिरों की सक्रियता से हड़कंप है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

ऐसे बचें चोरी घटना से
-रात को संदिग्धों के घूमने पर पुलिस को सूचित करें।
-चोरी होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस को सूचित करें।
-अपने वाहनों को सुरक्षित जगहों पर पार्क करें।
-अपने वाहनों को सही तरीके से लॉक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें