फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से व्यक्ति की मौत, खेतों से मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते रामपुर में रविवार को एक शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत होने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार संजीव 42 साल निवासी रामपुर का शव ग्रामीणों ने खेतों में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मौके से तथ्य एकत्रित किए। मौके से पुलिस को एक दवाई और गिलास बरामद हुआ। इस पुलिस ने शक जताया कि कहीं व्यक्ति की मौत जहरीला पदार्थ खाने से तो नहीं हुई।
बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि व्यक्ति को सांप ने पैर में डस लिया था। इससे उसकी मौत हुई है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें