फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए आगे आएं बच्चे और अभिभावक

विज्ञापन
veccination of child
विज्ञापन
ऊना। कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब सरकार पांच से लेकर 12 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन करने जा रही है। जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी अभिभावकों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने बच्चों का वैक्सीनेशन जरूर करवाएं ताकि कोरोना से बचा जा सके।
विज्ञापन

बॉक्स
बिना किसी डर से लगवाएं वैक्सीन : डॉ. मंजू बहल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। जल्द ही पांच से 12 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगाई जानी है। बच्चों और अभिभावकों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। वैक्सीन लगाने के बाद हल्का बुखार सामान्य है।
बॉक्स
छोटे बच्चों को भी सुरक्षित करना जरूरी : पुष्पा देवी
नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण बेहद जरूरी है। इस अभियान में सभी को सरकार ओर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

बॉक्स
बच्चों को सुरक्षा कवच जरूरी : सौरभ ठाकुर
ग्राम पंचायत चलोला के प्रधान सौरभ ठाकुर ने कहा कि अभिभावकों को छोटे बच्चों के टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए। इससे बच्चों को महामारी से सुरक्षा कवच मिलेगा। पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।
बॉक्स
सभी टीकाकरण अभियान को बनाएं सफल : जसबीर
समाजसेवी जसबीर सिंह ने कहा कि छोटे बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए। सामाजिक संगठनों को अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें