हरोली/टाहलीवाल(ऊना )। पुलिस थाना हरोली के तहत पुलिस ने तीन युवकों को 8.46 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी युवकों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरोली थाना पुलिस ने गांव सिंगा चौक के पास नाका लगाया था। स्कूटी सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस जवानों ने दोनो युवकों को पकड़ लिया। जब तलाशी ली तो 01.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अंकित कुमार और सूरज कुमार दोनों निवासी तहसील नंगल, जिला रोपड़ के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने बाथड़ी हनुमान मंदिर के पास नाका लगाया था। एक जीप आई। पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर तलाशी ली तो 06.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अंकित रायजादा निवासी तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं गोंदपुर बुला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब एक गाड़ी की तलाशी ली तो 12 बोतलें देसी शराब की बरामद हुईं। मामलों की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है।