फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलते ही टीकाकरण तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में 12 से 14 साल के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने के अभियान ने तेजी पकड़ ली ेहै। शुरूआत में यह अभियान धीमा चल रहा था। जिले में अब तक 74 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बच्चों को सुरक्षा कवच मिलने से अभिभावकों की चिंता कम हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोजाना बच्चों को स्कूलों में जाकर वैक्सीन लगाने के प्रेरित भी किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 12 से 14 वर्ष के 26,103 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से 19 हजार से अधिक बच्चों केे कोविड वैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है। जब टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी तो स्कूलों में अवकाश और परीक्षाएं हो रही थीं। इसके कारण कम संख्या में बच्चों को वैक्सीन लग पा रही थी।
विज्ञापन

अब स्कूल खुल चुके हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण की मुहिम तेज हो गई है। उधर 15 से 18 आयु वर्ग में लक्ष्य से अधिक बच्चों को टीकाकरण किया जा चुका है। यह आंकड़ा 20,253 पहुंच गया है। स्कूली बच्चों के अभिभावक विनोद कुमार, सुनील कश्यप, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, राकेश डोगरा, नीलम कुमारी, सीमा देवी, सोमा शर्मा और चंद्र शेखर ने कहा कि 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगने के बाद कोरोना को लेकर चिंता कम हुई है। इसके बावजूद बच्चों को बार-बार कोरोना नियमों का पालन करने के लिए घर पर भी जागरूक किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि जिले में 12 हजार से अधिक 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाई चुकी है। जल्द ही विभाग लक्ष्य पूरा करेगा।
चार दिन में चार हजार से अधिक टीकाकरण
जिले में स्वास्थ्य विभाग 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाने का काम कर रहा है। जिले में 21 अप्रैल को 663, 22 अप्रैल को 1111, 23 अप्रैल को 1703 और 24 अप्रैल 3181 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें