फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रस्ना लैब में हो सकेंगे 236 प्रकार के निशुल्क टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हाल ही में स्थापित क्रस्ना लैब में अब 236 प्रकार से टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे। मरीजों को चिकित्सक की ओर से टेस्ट लिखी पर्ची और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। ये शर्तें पूरा करने के बाद किसी भी वर्ग से संबंधित मरीज निशुल्क टेस्ट करवा सकेंगे। लैब की तरफ से अस्पताल में निशुल्क टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

निजी लैब में रुपये खर्च कर होने वाले टेस्ट अब क्षेत्रीय अस्पताल में निशुल्क हो पाएंगे। अस्पताल में स्थापित क्रस्ना लैब ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
निशुल्क होने वाले टेस्ट के तहत 236 प्रकार के टेस्ट बिना शुल्क किए जाएंगे। अस्पताल में मरीजों को सुविधा देने के लिए क्रस्ना लैब की तरफ से प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि मरीजों को निजी लैब में जाकर टेस्ट करवाने पड़ते हैं। इससे रुपये और समय दोनों की बर्बादी होती है। यह समस्या दूर करने के लिए क्रस्ना लैब में आधार कार्ड नंबर की सहायता से 236 प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे। क्रस्ना लैब के समन्वयक जोसेफ जोबे ने बताया कि क्रस्ना लैब में 236 प्रकार से टेस्ट निशुल्क करने की सुविधा है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
--
निशुल्क सुविधा के लिए आधार कार्ड और पर्ची जरूरी
क्रस्ना लैब में होने वाले टेस्ट के लिए मरीज को पर्ची काउंटर से पर्ची लेकर उस पर अस्पताल में तैनात चिकित्सक की तरफ से टेस्ट लिखे जाएंगे। इस पर्ची को लेकर मरीज क्रस्ना लैब के काउंटर पर पहुंचकर आधार कार्ड की कॉपी देकर उक्त टेस्ट को बिना किसी शुल्क से करवा सकेंगे। इससे मरीजों का टेस्ट पर होने वाला खर्च पूरी तरह बच जाएगा। निशुल्क होने वाले टेस्ट सीवीसी, एलएफटी, विटामिन बी, विटामिन बी12, पीएसए सहित 236 प्रकार के टेस्ट निशुल्क करवाने की सुविधा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें