ऊना। झलेड़ा गांव में रायंसरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बापू गंगादास और गोलथाई टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बापू गंगादास टीम ने जीत हासिल की।
इस प्रतियोगिता में लगभग 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन रायंसरी युवा क्लब की तरफ से करवाया गया।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य शोभित गौतम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शोभित गौतम ने प्रतियोगिता खेलने आए युवाओं का हौसला भी बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां शरीर को स्वस्थ रखती है और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा भी देती है। उन्होंने कहा कि खेलों में लंबे समय तक वहीं युवा टिके रह सकते हैं जो नशे से दूर हैं। उन्होंने 3100 रुपये की सहायता राशि युवाओं को भेंट की।
इस मौके पर मनोज कुमार, गौरव चौधरी, दिनेश कुमार, रोहित, रमन, साहिल, अंकुश और अन्य युवा उपस्थित रहे। संवाद