फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना-होशियारपुर रोड आज से भारी वाहनों के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले के सबसे व्यस्त सड़क मार्गों में से एक ऊना-होशियारपुर रोड पर कुछ समय के लिए यातायात से जुड़ा अहम बदलाव किया गया है। इसके तहत वाया बनखंडी होकर होशियारपुर जाने वाला सड़क मार्ग भारी वाहनों के लिए शुक्रवार से बंद कर दिया गया है।
यह आदेश आठ जुलाई से 23 जुलाई तक लागू रहेंगे। बताया जा रहा है कि साथ लगते पंजाब क्षेत्र में सड़क से जुड़े निर्माण कार्य को सुचारू तरीके से चलाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऊना-होशियारपुर बाया बनखंडी सड़क मार्ग को आठ जुलाई से 23 जुलाई तक भारी वाहनों (यात्री तथा अन्य व्यावसायिक) के लिए बंद रहेगा। यह आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं।
इस दौरान सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सभी भारी वाहन ईसपुर मोड़ से वाया गगरेट होते हुए होशियारपुर जाएंगे। वहीं, होशियारपुर की ओर से बजवाड़ा बट्टा मार्केट प्वाइंट से गगरेट होते हुए ऊना की तरफ आएंगे।
हालांकि ऊना से होशियारपुर आने जाने वाले दोपहिया वाहनों तथा हल्के चार पहिया वाहनों की आवाजाही निरंतर जारी रहेगी। इसके साथ ही शाम 7:00 से सुबह 7:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहन ऊना से होशियारपुर वाया बनखंडी होते हुए आ जा सकते हैं।
करीब 20 किलोमीटर बढ़ेगी दूरी
बता दें कि ऊना से होशियापुर वाया गगरेट जाने से 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं, ईसपुर मोड़ से गगरेट होकर जाने वाला सड़क मार्ग भी ज्यादा चौड़ा नहीं है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा हो सकती है। इससे होशियारपुर पहुंचने में अधिक समय भी लगेगा।
विज्ञापन

यह निर्णय पंजाब क्षेत्र में होशियारपुर से ऊना जिला की सीमा तक निर्माणाधीन सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के दृष्टिगत लिया गया है, जिसके विषय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक ने लिखित अनुरोध किया था।
-राघव शर्मा, उपायुक्त, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें